श्री मद्भागवत कथा के समापन पर हुआ विशाल भंडारा सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

0
16

बांगरमऊ,उन्नाव।बीते एक सप्ताह से चल रही श्री मदभागवत कथा का शनिवार को विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया । इस दौरान भगवान की अनेक लीलाओं का वर्णन भगवताचार्य देवी दीक्षा अवस्थी के द्वारा कथा के माध्यम से रसपान कराया गया।
बांगरमऊ क्षेत्र के गांव हसनपुर मजरा निवासी सुरेन्द्र कटियार द्वारा बीते 31 जनवरी को कलश यात्रा के बाद भगवत कथा का शुभारंभ कराया गया था । जिसमें वृंदावन धाम की कथावाचिका देवी दीक्षा अवस्थी द्वारा भगवान के अनेक कथानकों पर आधारित भक्तिमय कथा का रसपान कराया गया।इसी क्रम में कथा के अंत में 5 फरवरी को शोभायात्रा निकाली गई तथा 6 फरवरी स्थापना दिवस कार्यक्रम किया गया। आज 7 फरवरी को हवन उपरान्त कन्या भोज व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here