उन्नाव।स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने और जरूरतमंदों की सेवा के उद्देश्य से आगामी 8 फरवरी को उन्नाव जिले के बांगरमऊ में एक विशाल ‘खैरुल बशर फ्री मेडिकल कैंप’ का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में नगर व क्षेत्र के गरीब व असहाय मरीजों को विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क परामर्श और उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी।
अली अहमद एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा खैरुल बशर फ्री मेडिकल कैंम्प 8 फरवरी दिन रविवार को सुबह 10 बजे से लखनऊ रोड स्थित “के० बी० मेडिकल हॉल” में आयोजित किया गया है। इस फ्री मेडिकल कैंप में प्रदेश के विभिन्न प्रसिद्ध अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएँ देंगे। शिविर में निम्नलिखित रोगों से संबंधित विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे जैसे डॉ० फहाद वसीम M D (डायबिटीज रोग), डॉ० मो० अशफाक खां M S, Much (न्यूरोसर्जन), डॉ० शाहिद लारी M S ( हड्डी रोग), डॉ० शाद अनवर M S, Mch (पेट रोग), डॉ० अज़हर अंसारी M D, DNB (छाती रोग), डॉ० दानिश M S ( नाक, कान गला रोग), डॉ० गुलनार अशरफ (स्त्री रोग), डॉ० अतिया अली (चर्म रोग) डॉ० मुदस्सिर जावेद (जनरल फिजिशियन), डॉ० बेनज़ीर (जनरल फिजिशियन) आदि चिकित्सक इस शिविर में मरीजों को देखेंगे। मरीजों के लिए कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं होगा। अली अहमद एजुकेशनल ट्रस्ट के संस्थापक व प्रमुख समाजसेवी रईस खां व कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर मुबारक अली तथा मुशीर आलम खां का कहना है कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक बेहतर चिकित्सा पहुँचाना है जो आर्थिक तंगी के कारण बड़े अस्पतालों में नहीं जा पाते। उन्होंने नगर व क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस निशुल्क सेवा का लाभ उठाएँ।




