संवाददाता,घाटमपुर।शुक्रवार शाम 8 बजे कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र गांव कल्ला निवासी प्रांशु सचान अपनी पत्नी पूनम सचान और मौसेरी बहन वर्षा सचान 22 को बाईक से लेकर अपने ननिहाल सजेती थाना क्षेत्र गांव सिघौल से अपने मामा राजबहादुर की बेटी रूपांजलि की शादी समारोह में शामिल होने घाटमपुर के गेस्ट हाउस में जा रहे थे तभी जैसे ही बरीपाल रेलवे क्रॉसिंग पार किया तभी आनूपुर मोड़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर बाइक में जोरदार टक्टर मार दी जिससे वर्षा सचान की मौके पर मौत हो गई जब कि प्रांशु की पत्नी पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई प्रांशु सचान को भी चोट आई है! मौके पहुंची सजेती पुलिस ने घायलों को भेजा सीएचसी घाटमपुर घाटमपुर जहां से गंभीर हालत में पूनम को जिलास्पताल कानपुर रेफर कर दिया है!निवासी प्रांशु अपनी पत्नी पूनम और मौसेरी बहन वर्षा सचान 22 को बाईक से लेकर अपने ननिहाल सजेती थाना क्षेत्र गांव सिघौल से अपने मामा राजबहादुर की बेटी रूपांजलि की शादी में शामिल होने घाटमपुर के गेस्ट हाउस में जा रहे थे तभी जैसे ही बरीपाल रेलवे क्रॉसिंग पार किया तभी आनूपुर मोड़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्टर मार दी जिससे वर्षा सचान सड़क में गिर गई और डंपर के टायर से वर्षा सचान का सिर कुचल गया जिससे वर्षा सचान की मौके पर मौत हो गई जब कि प्रांशु की पत्नी पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई प्रांशु सचान को भी चोट आई है! सूचना पर मौके पहुंची सजेती पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर घायलों को एंबुलेंस की मदद से भेजा सीएचसी घाटमपुर जहां डाक्टरों पूनम का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिलास्पताल कानपुर रेफर कर दिया है! हादसे के एक घंटे बाद घटनास्थल पहुंचे परिजन वर्षा सचान शव देख बिलख पड़े,पुलिस ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु कानपुर भेजा है! एस ओ सजेती अनुज कुमार भारतीय ने बताया कि परिजनों सूचना देकर घायलों को भेजा गया सीएचसी घाटमपुर,”वहीं मृतिका वर्षा सचान के शव को पोस्टमार्टम के लिए कानपुर भेजा गया है! तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
देखे फोटो।





