बिल्हौर,कानपुर। दिनांक 05.02.2026 को थाना चौबेपुर में पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस. एम. कासिम आबिदी महोदय* द्वारा बिल्हौर सर्किल के थाना बिल्हौर, चौबेपुर, शिवराजपुर, ककवन व अरौल थाने का अर्दली रूम आयोजित किया गया। अर्दली रूम के दौरान लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रमुख निर्देश/कार्यवाही।
➡️ अकारण लंबित विवेचनाओं के शीघ्र विधिक निस्तारण तथा विवेचना की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष बल दिया गया।
➡️ विवेचना के दौरान भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को अनिवार्य रूप से समाहित करने के निर्देश दिए गए।
➡️ अपराधियों के नियमित सत्यापन, सतत निगरानी एवं आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ हिस्ट्रीशीटर एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए समय-समय पर उनका भौतिक सत्यापन किए जाने पर विशेष जोर दिया गया।
➡️ साथ ही महोदय द्वारा थाना चौबेपुर का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए |
इस मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर उपस्थित रहे।
देखे फोटो।





