निकाह के 90 दिनों के भीतर शोएब ने पत्नी दीपिका को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

0
21

कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र रतनपुर स्थित रामगंगा एंक्लेव में सोमवार को प्रेम विवाह का खौफनाक अंत हो गया। शादी के तीन महीने के भीतर शोएब खान उर्फ सौरभ ने अपनी पत्नी दीपिका सैनी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। जानकारी के मुताबिक, रामगंगा एंक्लेव (B 54/9) निवासी शोएब खान ने अक्टूबर 2025 में दीपिका सैनी के साथ प्रेम विवाह किया था। परिजनों का कहना है कि निकाह के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी और अक्सर झगड़े होते थे। सोमवार देर शाम आरोपी शोएब ने झगड़े के दौरान दीपिका की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर वह फ्लैट में ताला लगाकर भाग निकला। सूचना मिलते ही डीसीपी वेस्ट एस.एम. कासिम आबिदी, एडीसीपी वेस्ट और पनकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
​डीसीपी वेस्ट ने बताया आरोपी सौरभ का पालन-पोषण मुस्लिम परिवार द्वारा किया गया था, जिसके बाद उसका नाम शोएब खान रख दिया गया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here