कानपुर। शहर में आगामी त्योहार शब-ए-बारात को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कानपुर पुलिस ने सुरक्षा घेरा मजबूत कर लिया है। शरारती तत्वों पर लगाम लगाने और आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से सोमवार को भारी पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रूट मार्च निकाला गया।पुलिस का यह पैदल मार्च बजरिया थाना क्षेत्र से शुरू हुआ, जो विभिन्न संवेदनशील गलियों और चौराहों से होते हुए गुजरा। रूट मार्च में कई थानों की फोर्स, पुलिसबल भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। अधिकारियों ने इस दौरान स्थानीय लोगों से संवाद किया और उनसे शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आशुतोष कुमार ने मार्च का नेतृत्व करते हुए स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान खलल डालने की कोशिश करने वाले किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।आशुतोष कुमार ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानपुर:”शब-ए-बारात को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बजरिया सहित सभी संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाई गई है। हमारा उद्देश्य शहरवासियों को सुरक्षा का अहसास कराना और शांति व्यवस्था कायम रखना है। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Home CORRESPONDENT VAIBHAV GUPTA शब-ए-बारात को लेकर हाई अलर्ट: सड़कों पर उतरी पुलिस, शरारती तत्वों को...




