केनरा बैंक एम्प्लॉइज यूनियन की प्लैटिनम जुबली पर कर्मचारियों ने जीती ट्राफी

0
28

कानपुर।केनरा बैंक एम्प्लॉइज यूनियन के चल रहे प्लैटिनम जुबली वर्ष समारोह के अंतर्गत लखनऊ में कैरम,शतरंज एवं बैडमिंटन की राज्य स्तरीय फाइनल प्रतियोगिताएँ सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। इस आयोजन में प्रदेश भर से प्रतिभागियों ने भाग लिया और यह कार्यक्रम बैंक कर्मचारियों के बीच खेल भावना,एकता और साथित्व का जीवंत उदाहरण बना। सभी नेताओं ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उनकी खेल भावना की सराहना की। रोमांचक और उत्साहपूर्ण प्रतिस्पर्धा के बाद निम्नलिखित साथियों ने विजेता एवं उपविजेता के रूप में स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन की प्रतियोगिता में
विजेता (अंडर 45) नवनीत गौतम,विजेता (45 वर्ष से अधिक)सुभाष चंद्र साहू, विजेता (महिला वर्ग),मोनिका सिन्हा,उपविजेता (अंडर 45), कपिल देव सिंह,कैरोम विजेता (महिला वर्ग) दीप्ति अवस्थी,
विजेता (पुरुष वर्ग) शोएब खान रहे तथा शतरंज के क्षेत्र में
विजेता आदित्य कुमार शुक्ला, उपविजेता विनोद रायकर ने विजेता बनाकर अपने-अपने नाम दर्ज किए। इसके बाद सभी विजेताओं को यूनियन के द्वारा मेंडल तथा ट्रॉफी प्रदान की गई। अब सभी विजेताओं को फाइनल मैच के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाएगा।
यूनियन नेतृत्व ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन एकता को मजबूत करते हैं,स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं तथा उस सामूहिकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं,जिसने यूनियन की 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा को परिभाषित किया है। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ तथा यूनियन की एकता और प्रगतिशील ट्रेड यूनियन मूल्यों की विरासत को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया गया। इस अवसर पर यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें अध्यक्षा कॉम. स्वाति सिंह,राज्य सचिव कॉम. अंकित गर्ग, उपाध्यक्ष कॉम. अजय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष कॉम. आनंद सिंह तथा कॉम. संदीप, कॉम. अतुल यादव, कॉम. महेश और कॉम. हरिशंकर चौबे शामिल थे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here