कानपुर पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं 20 नई ‘पीआरवी’ बाइक, संकरी गलियों में भी अब तेजी से पहुँचेगी मदद

0
24

कानपुर। शहर की सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को हाई-टेक बनाने की दिशा में सोमवार को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने एक बड़ा कदम उठाया। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने 20 नए दोपहिया वाहनों (यूपी-112) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ​ये वाहन विशेष रूप से शहर की संकरी गलियों, घनी आबादी और ट्रैफिक जाम जैसी चुनौतियों को ध्यान में रखकर बेड़े में शामिल किए गए हैं। पुलिस आयुक्त के अनुसार, ये बाइक पीआरवी (PRV) घटनास्थल पर पहुँचने के समय (Response Time) को कम करने में ‘गेम-चेंजर’ साबित होंगी। इससे पीड़ितों को तत्काल सहायता मिलेगी और कानून-व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी।
​इस अवसर पर एडीजी/संयुक्त पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त विनोद कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here