सामाजिक समरसता बढ़ाने के लिए अपनाए संत रविदास जी के विचार

0
21

बांगरमऊ, उन्नाव।मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती ग्राम दारापुर एवं ग्राम रूरी सादिकपुर में श्रद्धा, सामाजिक सौहार्द और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं उनके विचारों के स्मरण के साथ की गई। इस अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति की अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने कहा कि संत रविदास का संपूर्ण जीवन सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष और मानव एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में संत रविदास जी के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। अध्यक्ष ने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत है और आगे भी इसी भावना के साथ कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में हरदयाल गौतम, बबलू गौतम, कौशल कुमार, कमलेश कुशवाहा, ग्राम प्रधान विनोद यादव, पूर्व ग्राम प्रधान राकेश वर्मा सहित क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने संत रविदास जी के आदर्शों को अपनाने और समाज को एकजुट रखने पर जोर दिया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here