असोहा, उन्नाव।आज शनिवार सुबह से शाम तक उच्च प्राथमिक विद्यालय चौपाई में खंड शिक्षा अधिकारी के कुशल नेतृत्व से विद्यालय के प्रधानाध्यापक के मार्गदर्शन में बच्चों ने खेल-खेल में पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा ली
बच्चों ने पुरानी बेकार पड़ी सामग्री से बहुत सुंदर-सुंदर वस्तुओं की रचना की घर के बेकार पड़े गत्ते, चूड़ियों ,कपड़ों , ऊन , रस्सियों से उन्होंने विभिन्न प्रकार की सुंदर-सुंदर आकृतियों का निर्माण किया और पर्यावरण को संभाल कर रखने की भावना को आत्मसात करके अपनी धरती को साफ सुंदर और सुरक्षित बना सकेंगे।
बच्चों ने आज प्रतिज्ञा ली कि वह अपने जीवन में 4Rs कम उपयोग करना, पुनः उपयोग करना , पुनःचक्रण करना और मरम्मत करना का प्रयोग करेंगे और पर्यावरण को कभी भी नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।
यह चारों मिलकर भविष्य के एक अच्छे नागरिक का निर्माण करती हैं। जब हम कचरा काम करते हैं तो धरती खुश होती है। जब हम बेकार पड़ी वस्तुओं से कुछ नई चीज बनती हैं तो हमारी सोच बड़ी होती है।
बच्चों के मन में आज बस यही भाव थे कि बेकार नहीं कोई चीज बस बदलो अपनी सोच। आज करके सीखेंगे।
सुंदर सुंदर हैंगिंग बना कर हमारे बच्चे खिलखिला रहे थे और उन्हें देख कर विद्यालय परिवार भी मुस्कुरा उठा।
आज पर्यावरण बचाओ ताकि कल मुस्कुराओ।
देखे फोटो।





