असोहा, उन्नाव।थाना क्षेत्र के गांव गया प्रसाद खेड़ा मजरे समाधा निवासी 32 वर्षीय रामबाबू गौतम गांव के ही महावीर व सज्जन के साथ बाइक से शनिवार सुबह मजदूरी करने कालूखेड़ा गया था। जहां से देर शाम लगभग सात बजे वापस घर आ रहे थे।तभी कालूखेड़ा – मझिगवां मार्ग पर समाधा मोड के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पांच फीट गहरी खंती में जा घुसी।जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन तीनों को लेकर सीएचसी असोहा पहुंचे।जहां सभी की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।रविवार सुबह इलाज के दौरान रामबाबू की मौत हो गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।रामबाबू की मौत से पत्नी अंजू, मां सियादुलारी,बेटे यश व दिव्यांश बेहाल रहे।
एसओ फूल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




