असोहा,उन्नाव। से भाजपा के चार बार के रहे पूर्व मंडल अध्यक्ष की पूर्ण तिथि मनाई गई
समाज में बहुत कम लोग ही गुड्डू महराज जैसे होते हैं जो गरीबों,कमजोरों व पीड़ितों का दर्द खुद का समझकर उनकी मदद के लिए जुट जाते है।
आज रविवार ब्लाक केन्द्र असोहा में क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी कार्यकर्ता गुड्डू महराज की प्रथम पुण्यतिथि पर लोगों ने उन्हें स्मरण करते हुए श्रृद्धा सुमन अर्पित किये। भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय शुक्ला ने कहा कि गुड्डू महराज की सौम्यता, सरलता, बगैर अहंकार की छवि अपने आप में एक मिशाल थी गरीबो, पीड़ितों कमजोरो के साथ उनकी मदद और सेवा भाव के लिए वह हमेशा चल देते थे और बगैर लालच,लोभ स्वार्थ के सबके साथ खड़े रहते थे।आज की राजनीति में हम सबको उनकी शैली का अनुशरण करना चाहिए। भाजपा नेता संजय शुक्ला ने कहा कि गुड्डू महराज जिस प्रकार बगैर डरे ,बगैर पद प्रतिष्ठा की चिंता किये संघर्षकाल में पार्टी परिवार की मजबूती के लिए अपना सर्वस्व दांव पर लगा दिया था उसे कभी भूलाया नहीं जा सकता।एक समय था जब लोग पार्टी के झंडे को देखकर दूर भागते थे उस समय उन्होंने भाजपा को सशक्त बनाने का काम किया था। मुख्य रूप से पूर्व उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष सोनू मिश्रा,सुनील सिंह, रामशंकर यादव,दीपू मिश्रा,जीतू सोनी, लक्ष्मी साहू, त्रिभुवन त्रिपाठी, प्रताप सविता,नीरज सिंह,मुकेश गौतम,पुतुन सविता, शिवनारायण विमल,अशोक बाजपेई,अनुज शुक्ला,अरूण शुक्ला,राजन लोधी,रजोल शर्मा,संतराम गोस्वामी,अरूण शर्मा, शिवाकांत, प्रताप सविता,रामबिलास यादव,बलालू रावत, श्रीप्रकाश शुक्ल, रोहित अवस्थी, प्यारेलाल रावत,भोरे लोधी, ताराशंकर,विकास राजपूत,प्रदीप कुमार साहू,अशोक कुमार सैकड़ों लोग मौजूद रहे।इस दौरान सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रृद्धा सुमन अर्पित किया।




