असोहा,उन्नाव।क्षेत्र के सरवन निवासी बुजुर्ग चंद्र कुमार की दस माह पूर्व वृद्धावस्था पेंशन को उन्हें मृत दिखाकर बंद कर दिया गया है।पीड़ित चंद्र कुमार ब्लाक सहित अन्य अधिकारियों की परिक्रमा लगाकर अपने आप को जीवित घोषित करने के लिए परेशान है।चंद्र कुमार ने बीडीओ सहित आईजीआरएस के जरिए शिकायत कर बताया कि उसकी लगभग आठ वर्षों से वृद्धावस्था पेंशन आ रही थी। मार्च 2025 से उसकी पेंशन आना बंद हो गई है।जब पेंशन ना आने की जानकारी की तो पता चला कि सत्यापन में अधिकारियों द्वारा उसे मृत दिखा दिया गया है।जिसके चलते पेंशन बंद कर दी गई है।इसी के बाद से वह बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों से अपने आपको जीवित दिखाने के लिए परिक्रमा लगा रहा है।पीड़ित ने सत्यापन अधिकारी पर कार्रवाई किए जाने व उसकी पेंशन चालू किए जाने की मांग की है।आईजीआरएस पर की गई शिकायत का संज्ञान लेकर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बीडीओ को जांच करने व शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।वही गांव के कमल किशोर ने भी पेंशन ना आने की शिकायत की है।
एडीओ समाज कल्याण श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिली है।जिसका समाधान करा दिया गया है।




