सरसौल,कानपुर । 01 फरवरी 2026: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (MY Bharat) के तत्वावधान में आयोजित ‘जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम’ के तहत सरसौल ब्लॉक से प्रतिभाशाली युवाओं का एक दल सहारनपुर के लिए रवाना हुआ। यह दल युवाओं के कौशल विकास और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेजा गया है। इस विशेष यात्रा का शुभारंभ सरसौल ब्लॉक संघ अध्यक्ष रोहित तोमर ने किया। उन्होंने बच्चों के दल को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया, जहाँ से ये बच्चे ट्रेन के माध्यम से अपने गंतव्य सहारनपुर पहुँचेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराना, उनके व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। यह पहल ‘माय भारत’ (MY Bharat) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित की जा रही है।
सरसौल प्रधान संघ अध्यक्ष रोहित तोमर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, “हमारे युवा ही देश का भविष्य हैं। यह आदान-प्रदान कार्यक्रम उन्हें नए परिवेश, संस्कृति और कार्यप्रणालियों को समझने का अवसर प्रदान करेगा। मुझे गर्व है कि सरसौल ब्लॉक के बच्चे भी कानपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के दौरे युवाओं को ज़मीनी स्तर पर नया सीखने का अनुभव प्रदान करते हैं।
देखे फोटो।





