अहमदाबाद। शहर पुलिस आयुक्त श्री जी.एस. मलिक के द्वारा ट्रैफिक ब्रांच की क्राइम कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस बैठक में अहमदाबाद शहर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र की ट्रैफिक ब्रांच के सभी पुलिस इंस्पेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस आयुक्तों द्वारा शहर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक ब्रांच की प्रशासनिक दक्षता एवं संचालन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। यातायात नियमन क्षमता बढ़ाने, ट्रैफिक मैनेजमेंट को बेहतर करने तथा आम नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में अहमदाबाद नगर निगम के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर एवं उनकी टीम भी उपस्थित रही। उन्होंने ट्रैफिक रोड इंजीनियरिंग, ट्रैफिक सिग्नलों की कार्यप्रणाली तथा सुधार की संभावनाओं पर चर्चा की। इसके साथ ही शहर में आगामी पार्किंग योजनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
देखे फोटो।





