जिला संवाददाता अहमदाबाद। पुलिस आयुक्त श्री जी.एस. मलिक ने अहमदाबाद पुलिस आयुक्त कार्यालय क्षेत्र में स्थित एसआरपीएफ ग्रुप-2, सैजपुर बोग्हा में निर्मित पुलिस आवास तथा शहर में निर्माणाधीन नई रानीप पुलिस लाइन का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं पुलिस आवास बोर्ड के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों के लिए बनाए गए आवासीय परिसरों की स्थिति, सुविधाओं और निर्माण गुणवत्ता का जायजा लिया। अधिकारियों के साथ आवश्यक विचार-विमर्श के पश्चात उन्होंने निर्देश दिए कि नवनिर्मित रानीप पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के आवास हेतु सभी आधुनिक और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध कराई जाएं, ताकि पुलिसकर्मियों को बेहतर आवासीय वातावरण मिल सके।
इसके साथ ही पुलिस आयुक्त श्री मलिक ने अहमदाबाद शहर में भविष्य में प्रस्तावित नई पुलिस लाइनों के मानचित्र, डिजाइन और निर्माण कार्यों में ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सुविधा और दीर्घकालिक उपयोगिता पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
देखे फोटो।





