नगर पंचायत गंजमुरादाबाद में ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’ का किया गया आयोजन

0
45

उन्नाव।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर चलाए जा रहे ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’ के अंतर्गत आज नगर पंचायत कार्यालय गंज मुरादाबाद में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज से कुष्ठ रोग के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने कुष्ठ रोग मुक्त भारत बनाने की शपथ ली। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे कुष्ठ रोगियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करेंगे और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद करेंगे। इसके साथ ही जानकारी दी गयी कि यदि शरीर पर किसी भी प्रकार का दाग या धब्बा हो जिसमें सुन्नपन (संवेदना की कमी) महसूस हो, तो वह कुष्ठ रोग का लक्षण हो सकता है। समय पर जांच और इलाज से यह पूरी तरह ठीक हो जाता है। कार्यक्रम में बताया गया कि सभी सरकारी अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुष्ठ रोग की जांच और ‘एमडीटी’ (MDT) दवा नि:शुल्क उपलब्ध है। ​इस अवसर पर नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी और नगर के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

देखे फोटो।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here