ग्राम प्रधान द्वारा विशाल स्वास्थ्य मेले का किया गया आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया लाभ

0
43

उन्नाव।जनपद हरदोई के विकास खण्ड मल्लावां की पड़ोसी ग्राम पंचायत गंजजलालाबाद में ग्राम प्रधान अभिषेक दीक्षित के नेतृत्व में आज एक दिवसीय विशाल स्वास्थ्य मेले, निशुल्क दवा वितरण एवं नेत्र परीक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुँचकर अपनी सेहत की जाँच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श लिया।
​ ​स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन बांगरमऊ के भाजपा विधायक श्रीकांत कटियार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना और लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक करना ही इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने जोर दिया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग अक्सर इलाज के अभाव में बीमारियों से जूझते रहते हैं, ऐसे शिविर उनके लिए वरदान साबित होते हैं। ​शिविर में जिले के प्रतिष्ठित अस्पतालों के अनुभवी डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। इस शिविर में बुखार, जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों की जाँच के साथ ही ​नेत्र परीक्षण मोतियाबिंद और दृष्टि दोष की जाँच कर उचित परामर्श दिया गया। जाँच के उपरांत मरीजों को आवश्यक दवाएं मुफ्त में वितरित की गईं। ​शिविर में ब्लड प्रेशर और मधुमेह के मरीजों के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए थे। ​स्वास्थ्य मेले को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर लंबी कतारें लग गई थीं। नेत्र परीक्षण के दौरान जिन लोगों को चश्मे या आगे के इलाज की आवश्यकता थी, उन्हें संबंधित संस्थानों के लिए रेफर भी किया गया।
​​कार्यक्रम के समापन पर ग्राम प्रधान अभिषेक दीक्षित ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। इसके साथ ही स्कूली बच्चों को बैग भी वितरित किये गए। इस दौरान प्रमुख समाजसेवी व राष्ट्रीय पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश दीक्षित एडवोकेट, संतोष शुक्ला, चौधरी प्रमेश सिंह, पप्पू त्रिवेदी, नगर पंचायत गंजमुरादाबाद के पूर्व अध्यक्ष रामनरेश कुशवाहा, सुनील दीक्षित प्रधान प्रतिनिधि स्पर्श दीक्षित, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

​देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here