बांगरमऊ, उन्नाव।कोतवाली के नवनिर्मित गेट का पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर व शिलापट खोलकर उद्घाटन किया । उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक में अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
गौरतलब है कि कोतवाली पुलिस द्वारा कोतवाली में प्रवेश हेतु एक भव्य गेट का निर्माण कराया गया है। नवनिर्मित मुख्य द्वार का आज गुरुवार को पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंहने फीता काटकर व शिलापट खोलकर उद्घाटन किया।इस दौरान एडिशनल अखिलेश सिंह, सी ओ संतोष सिंह ,कोतवाल अखिलेश चंद पांडेय आदि सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।उद्घाटन के बाद कप्तान ने बेहतर पुलिसिंग के गुर बताते हुए अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उन्होंने पीड़ितो के साथ त्वरित न्याय हेतु पुलिस को तैयार रहने की हिदायत दी।
देखे फोटो।





