थानों की कार्यप्रणाली को ज़मीनी स्तर पर परखने की कार्रवाई,पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग एवं पुलिस उपाधीक्षक चमोली द्वारा कोतवाली गैरसैण व कोतवाली चमोली में अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

0
22

चमोली,उत्तराखंड।आज दिनांक 28.01.2026 को पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा द्वारा कोतवाली गैरसैण का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्पडेस्क, मालखाना, थाना कार्यालय, भोजनालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

माल मुकदमाती वाहनों एवं मालों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही कर्मचारियों से शस्त्रों की हैंडलिंग कराई गई एवं उनकी कार्यकुशलता का परीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरान्त ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी आयोजित कर कानून-व्यवस्था एवं सूचना तंत्र को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त चौकी मैहलचोरी, कोतवाली गैरसैण के नवनिर्मित भवन एवं आगामी विधानसभा सत्र के दृष्टिगत विधानसभा भवन भराडीसैण की सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया।

इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट द्वारा कोतवाली चमोली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक एवं आवासीय भवनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का गहन अवलोकन कर उन्हें अद्यावधिक एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही शस्त्रागार, मालखाना, मैस, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य उपकरणों की सुरक्षा व रखरखाव की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। विवेचकों को लंबित विवेचनाओं एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here