भिंड,मध्यप्रदेश। शासन के दिशा निर्देशानुसार जिला प्रशासन भिंड, जिला रोजगार कार्यालय भिंड, आई.टी.आई भिंड, जिला रोजगार एवं उद्योग केंद्र भिंड एवं शासकीय एम.जे.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिंड के द्वारा युवा संगम रोजगार मेला, अप्रेंटिस मेला और स्वरोजगार का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर.ए. शर्मा एवं जिला रोजगार अधिकारी प्रभारी श्री उपेन्द्र शर्मा और स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के निर्देशन में आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से एम.जे.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिंड में किया गया, जिसमें भारतीय जीवन बीमा निगम भिंड, एक्सिस बैंक गुड़गांव, वोडाफोन भिंड, शिवशक्ति बायोटेक प्रा.लिमिटेड गुजरात, आमदनी प्रा. लिमिटेड ग्वालियर, भारत पे मर्चेंट भिंड, रॉयल इन फील्ड भिंड, ग्रेट अग्रेनिक डायमंड, प्रमोकाश प्रा. लिमिलेड आदि 19 कंपनियों ने भागीदारी की। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा विद्यार्थियों की काउंसलिंग कर साक्षात्कार के माध्यम से अलग-अलग ब्रांचों में अलग-अलग पद के लिए 177 पंजीयन किए गए, जिसमें 167 विद्यार्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार मेला के माध्यम से प्राथमिक चयन किया गया। इनमें से भारतीय जीवन बीमा निगम में 35, बासमास प्रा. लिमिटेड में 20, चैटमैट प्रा. लिमिटेड में 22, गौतम कपीसा प्रा. लिमिटेड 28, नौकरी फाई डॉट कॉम 16, एक्सिस बैंक गुडगांव- 08, ग्रेट अग्रेनिक डायमंड में 26, प्रमोकाश प्रा. लिमिटेड में 12 विद्यार्थियों का प्राथमिक चयन हुआ। इस अवसर पर अधिकांश विद्यार्थियों ने रोजगार प्राप्त हेतु जानकारी प्राप्त की। महाविद्यालय प्राचार्य और समस्त अधिकारियों ने विद्यार्थियों को प्राथमिक चयन पर बधाई दी।
Home जिला संवाददाता भिंड मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस में युवा संगम कार्यक्रम के तहत रोजगार अप्रेंटिस,...

