असोहा ब्लाक क्षेत्र के गांव गोकुलपुर में महिला शिक्षा मित्र की गोलीमार कर हत्या

0
30

असोहा,उन्नाव। ब्लाक क्षेत्र के गोकुलपुर
प्राथमिक विद्यालय की शिक्षा मित्र की गोली मार कर हत्या कर दी गयी।हत्या का कारण अज्ञात है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।असोहा थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर के प्राथमिक विद्यालय की शिक्षा मित्र कान्ती रावत बीती रात अपने घर में सो रही थी जब कि पति ओंकार रावत दूसरे कमरे में सो रहा था और बेटी रिया दूसरे कमरे में सो रही थी।बेटी ने बताया कि रात में गोली की आवाज सुनाई दी और साथ ही मां के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह मां के कमरे में गयी तो मां चारपाई पर खून से लथपथ पड़ी थी।पति ओंकार भी गोली चलने की आवाज पर दौड़ा लेकिन घटना स्थल पर कोई नहीं मिला।कान्ती 40वर्ष 14साल से गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र पद पर थी। फिलहाल असोहा पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने हत्या के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here