स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में ज़ुनैरा साहिल ने बाज़ी मारी

0
28

उन्नाव।गणतंत्र दिवस के अवसर पर बांगरमऊ क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमे क्लास 1 से लेकर क्लास 5 तक के स्टूडेंट्स ने प्रतिभाग किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।गत दिवस गणतंत्र दिवस के अवसर पर आर एस पब्लिक स्कूल में स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें एक से लेकर क्लास पाँच तक के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में क्लास 3rd की छात्रा ज़ुनैरा साहिल ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्कूल प्रबंधन ने छात्रा जुनैरा साहिल को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रबन्धक रिजवान अहमद, तहसीलदार बाँगरमऊ साक्षी राय सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ़ और छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here