अब भारत झुकता नहीं झुकाता है

0
18

असोहा,उन्नाव।भूमि पूजन व शिलान्यास के मौके पर पहुंचे दोनों जनप्रतिनिधियों को सुनने के लिए उमड़ पडा सैलाब।मौका था मंगद खेड़ा से कानपुर लखनऊ हाईवे मार्ग को सोहरामऊ के पास जोड़ने वाले मार्ग के भूमि पूजन और शिलान्यास का।उपरोक्त मार्ग 7 मी अब चौड़ा होगा जिसके लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे सांसद साक्षी महाराज व विधायक अनिल सिंह ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। विधायक अनिल सिंह ने कहा कि आप लोगों को एक्सप्रेसवे पर एक्सप्रेसवे मिल रहे हैं यह क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है। इस क्षेत्र को और विकसित देखना चाहते हैं अभी तो कानपुर से लखनऊ जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे और प्रयागराज से दिल्ली जाना है वाला एक्सप्रेसवे बना है। इस मौके पर साक्षी महाराज ने कहा कि यह मोदी का भारत है झुकता नहीं झुकाता है। ट्रंप की लाख धमकियों के बावजूद भारत सीना ताने खड़ा हुआ है उन्होंने कहा विकसित राष्ट्र बनाने के पीछे एक ही मनसा है कि जैसे आज अमेरिका का विश्व पर डंका बज रहा है वैसे विश्व गुरु बनने पर भारत का विश्व पर डंका बजेगा।
उन्होंने कहा आंख दिखाने वाले चीन जैसे देश भारत के साथ खड़े हैं उन्होंने काथा प्रधान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह मेरा शिष्य है और पार्टी का सकिकिरी कार्यकर्ता भी इस मौके पर आल्हा गायका नैना गौतम ने वीर रस की कविताएं सुना कर स्रोताओ का मन मुग्ध कर लिया। ग्राम प्रधान सुनील लोधी ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अनुराग ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी में देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं की भूरि भूरि प्रशंसा की।पूर्व प्रधान सुधीर त्रिपाठी ललित सिंह सुनील लोधी ने एक बड़ी माला पहना कर दोनों अतिथियों का स्वागत किया तथा जिला अध्यक्ष का भी जोरदारी से स्वागत किया।इस मौके पर खंड विकास अधिकारी असोहा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण हरदयाल अहिरवार अवर अभियंता आनंद उप जिलाधिकारी पुरवा थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तरफ से स्टार लगाया गया वही पशुपालक विभाग की ओर से भी स्टार लगाए गए।सामाजिक समरसता भोज के तहत तहरी भोज का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र सिंह ने किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here