कानपुर।विद्या और कला की देवी माँ सरस्वती के पावन पर्व बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर शहर की प्रसिद्ध संस्था ‘स्वर सरिता संगीत संस्थान’ और ‘आर.एस. द बैंड एंड इवेंट्स’ की नवीनतम एकेडमी का भव्य शुभारंभ किया गया आर्य नगर स्थित तुलसा कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस उद्घाटन समारोह में शिक्षा और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की एकेडमी का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि विजय कपूर (चेयरमैन, कोऑपरेटिव एस्टेट दादा नगर), डॉ. रेनू निगम (पूर्व विभागाध्यक्ष, ए.एन.डी. कॉलेज), डॉ. आदर्श त्रिपाठी (पूर्व विभागाध्यक्ष संगीत, गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज) एवं डॉ. शरद बाजपेई द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। अतिथियों ने संस्थान के इस प्रयास को शहर की कलात्मक उन्नति के लिए एक बड़ा कदम बताया, संस्थान के निदेशक राजीव सक्सेना ने बताया कि आर्य नगर में नई शाखा खोलने का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना है उन्होंने साझा किया कि यहाँ गायन, वादन (इंस्ट्रूमेंट प्लेइंग) और नृत्य (डांसिंग) का प्रशिक्षण योग्य शिक्षकों द्वारा दिया जाएगा, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए प्रशिक्षण शुल्क न्यूनतम रखा गया है, एकेडमी का लक्ष्य केवल सिखाना ही नहीं, बल्कि युवाओं को प्रोफेशनल ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार के काबिल बनाना भी है गौरतलब है कि स्वर सरिता संस्थान पिछले 20 वर्षों से संगीत शिक्षण और सांस्कृतिक मंचों के माध्यम से समाज की सेवा कर रहा है निदेशक ने बताया कि संस्थान की विरासत को अब इस नई एकेडमी के जरिए और विस्तार दिया जाएंगा इस अवसर पर मुख्य रूप से सुनीता सक्सेना, मलिका, निवेदिता, सुनीता, सुनैना, राजेश श्रीवास्तव, प्रदीप निगम, राजीव श्रीवास्तव, सुरेंद्र सक्सेना, अजीत सक्सेना, महेंद्र निगम सहित कला प्रेमी और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




