स्कूल को निकले बच्चे हुए गायब ,पुलिस ने खोज कर परिजनो को सौंपा

0
11

असोहा,उन्नाव।बुधवार को थाना क्षेत्र के भाऊमऊ निवासी अपर्णा शर्मा पत्नी आशीष शर्मा ने सुबह लगभग 11 बजे डायल 112 पर सूचना दी की उनके बच्चे लक्ष्य 14 वर्ष व संस्कार 9 वर्ष थाना क्षेत्र के ही सेरवईया स्थित सूर्यकांत त्रिपाठी इंटर कालेज के लिये सुबह 8 बजे निकले थे। लेकिन ना स्कूल वैन मे बैठे और ना ही स्कूल पहुंचे। थाना पुलिस द्वारा सघन खोजबीन करके लगभग तीन घंटे बाद पुलिस ने घर से लगभग 4 किलो मीटर दूर सोहरामऊ थाना क्षेत्र गोमापुर बाजार से बरामद कर परिजनो को सुपुर्द कर दिया। बच्चे मिलने के बाद परिजनो ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की।
एसओ फूल सिंह ने बताया की बच्चे गुम होने की सूचना डायल 112 पर आयी थी जिसके बाद खोजबीन करके बच्चों को बरामद कर परिजनो के सुपुर्द किया गया हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here