उन्नाव।हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे ,इमाम शहीदे आज़म हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की यौमे पैदाइश ( जन्म दिन )उर्दू तारीख 3 शाबान (23 जनवरी ) जुमे के दिन ग्रामीण क्षेत्रों कस्बों और पूरे जनपद उन्नाव में धूम धाम से मनाया जायेगा अंजुमन हैदरिया अब्बासिया कस्बा न्योतनी के मीडिया प्रभारी मुर्तजा हैदर रिज़वी ने ये जानकारी देते हुए बताया कि इस खुशी के मौके पर विभिन्न स्थानों पर जश्ने महफिले मिलाद का आयोजन किया जाता है जिसमें बैरूनी ,मकामी शायर हजरत इमाम हुसैन की शान में कसीदे सलाम पढ़ेगे मस्जिदों, इमामबारगाहो, खानकाहों, कर्बलाओ ,कब्रिस्तानों घरों में रोशनी , चिरागा, सजावट की जाएगी घरों में मिट्ठे पकवान पकेंगे जिस पर नज़र नियाज़ कराई जाएगी।




