कानपुर आईआईटी में पीएचडी छात्र ने की आत्महत्या, संस्थान में फैली सनसनी

0
30

कानपुर। आईआईटी कानपुर में मंगलवार दोपहर अर्थ साइंस के रिसर्च स्कॉलर राम स्वरूप ईशराम ने हॉस्टल की 6वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। एक प्राइवेट अस्पताल में मृत घोषित कराए जाने के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। 23 दिन के भीतर संस्थान में यह दूसरी आत्महत्या है। इससे पहले 29 दिसंबर को राजस्थान के ही बीटेक फाइनल ईयर के छात्र जयसिंह मीणा ने हाथ की नस काटने के बाद फंदे से लटककर जान दे दी थी। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
राजस्थान के चुरू के गिरवरसर, विधासर निवासी राम प्रताप ईशराम का 25 वर्षीय बेटा राम स्वरूप ईशराम आईआईटी कानपुर में अर्थ साइंस विभाग से पीएचडी कर रहा था। वह पत्नी मंजू और दो साल की बेटी के साथ कैंपस में बने एसबीआरए बिल्डिंग की छठवीं मंजिल में एए-21 में रहता था। इस अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहने वाले शोधार्थियों को फ्लैट एलॉट किया जाता है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर राम स्वरूप फ्लैट से बाहर निकला और गलियारे में बनी बालकनी से छलांग लगा दी। इससे वह बिजली के पोल से टकराते हुए सड़क पर जा गिरा। जमीन पर खून से लथपथ पड़े शोधार्थी को देख आईआईटी में हड़कंप मच गया। आनन-फानन आईआईटी प्रबंधन व सुरक्षाकर्मियों ने इलाज के लिए शारदा नगर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। इससे संस्थान में शोक की लहर दौड़ गई और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार अभी तक कि जांच में सामने आया है कि छात्र डिप्रेशन का शिकार था। डीसीपी कासिम आब्दी ने बताया कि सभी पहलू पर जांच करके सुसाइड के कारणों का पता लगाया जा रहा है। छात्र की पत्नी से भी पूछताछ हो रही है।

देखे फोटो।

मृतक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here