जल जीवन मिशन की पानी टंकी अधूरी, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पेयजल

0
50

फतेहपुर। जनपद के बिंदकी क्षेत्र अंतर्गत विकास खंड खजुहा की ग्राम पंचायत गौरी में जल जीवन मिशन के तहत प्रस्तावित पानी टंकी का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा होने का दावा किया गया। ग्रामीणों के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व पानी टंकी का निर्माण शुरू कराया गया था, लेकिन कार्य को बीच में ही छोड़ दिया गया, जिससे आज तक गांव में पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के खड़ंजों में पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई कराई गई थी, लेकिन खुदाई के बाद गड्ढों की भराई नहीं कराई गई। इसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि मजल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है, लेकिन अधूरे निर्माण और लापरवाही के चलते गांव के लोग अभी भी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इस संबंध में अजीजन आकर गांव की रीतू देवी ने जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर मांग की है कि अधूरी पड़ी पानी टंकी का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए, पाइप लाइन बिछाकर पेयजल आपूर्ति शुरू की जाए तथा खुदाई से बने गड्ढों की भराई कराकर ग्रामीणों को राहत दिलाई जाए।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here