यूपी बॉर काउंसिल की वोटिंग के दौरान हंगामा, अधिवक्ताओं ने लगाया धांधली का आरोप

0
31

फतेहपुर। में यूपी बार काउंसिल के चुनाव के दौरान जिले में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब अधिवक्ताओं ने मतदान प्रक्रिया में गंभीर धांधली के आरोप लगाए। अधिवक्ताओं का कहना है कि फर्जी तरीके से वोटों को मतपेटियों में शामिल किया गया है।आरोप है कि तीन पैकेट वोट अलग से लाकर गुपचुप तरीके से मूल वोटों में मिला दिए गए, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसको लेकर सैकड़ों अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और उन्होंने चुनाव अधिकारी का घेराव कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
वोटों में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। घटना फतेहपुर कचहरी परिसर की है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अधिवक्ताओं की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

देखे वीडियो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here