बांगरमऊ,उन्नाव । क्षेत्र में बेख़ौफ़ लकड़कटो द्वारा अनेक प्रतिबंधित पेड़ो का कटान कर लकड़ी मौके से उठाकर ले जाई गई ।मामले के प्रति बन क्षेत्राधिकारी ने मामले की जानकारी होने से इनकार करते हुए जानकारी कर कार्यवाही की बात कही है।
बांगरमऊ क्षेत्र के गांव हसनपुर मजरा के निकट सारदा नहर बंबा के किनारे खड़े हरे आम के कई पेड़ों का कटान कराया गया जिसके बाद बेखौफ लकड़कटे लकड़ी को वाहनों द्वारा मौके से उठाकर ले गए किंतु वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।
मामले के प्रति रेंजर नीरज विद्यार्थी ने कहा है हरे पेड़ काटे जाने की जानकारी नहीं मिल पाई है मौके की जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।
वही क्षेत्र में आए दिन लकड़कटो द्वारा पेड़ो का कटान किया जा रहा है किंतु वन विभाग आंख बंद कर बैठा हुआ है।




