असोहा को निपुण बनाने के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी आंँचल सिंह ने मासिक शिक्षक बैठक में शिक्षकों से लिया निपुण संकल्प

0
39

उन्नाव।आज खण्ड शिक्षा अधिकारी असोहा आंचल सिंह के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में विकास खण्ड-असोहा के समस्त प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक, नोडल संकुल एवं ए.आर.पी. के साथ माह-जनवरी-2026 की मासिक समीक्षा बैठक आहूत की गई।

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी आंँचल सिंह ने असोहा के सभी विद्यालयों की तैयारियों की भली-भांति समीक्षा करने के लिए प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाध्यापक/ प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ-साथ कक्षा-एक व कक्षा-दो के नोडल शिक्षकों की दो पालियों में बैठक में सहभागिता कराई तथा बच्चों में मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता की जांच, समझ व प्रगति स्तर के साथ-साथ निपुण लक्ष्य एवं तकनीकी पहलुओं पर चर्चा करते हुए बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, भावनात्मक, संज्ञानात्मक विकास व जीवन कौशल आदि पर ध्यान केंद्रित करते हुए बच्चों के समग्र विकास हेतु बैठक में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रेरित व प्रोत्साहित किया।

खण्ड शिक्षा अधिकारी आंचल सिंह ने निर्धारित बैठक एजेंडा के अनुसार मासिक समीक्षा बैठक में विकासखंड-असोहा के समस्त विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश के उपरान्त विद्यालयों का सुचारू रूप से संचालन, बच्चों की शत्-प्रतिशत उपस्थिति एवं ठहराव, निपुण भारत मिशन एवं सतत् आंकलन, मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण मिड-डे-मील, कंपोजिट ग्रांट एवं अन्य मदों हेतु प्राप्त धनराशि का विभागीय निर्देशानुसार समयान्तर्गत नियमानुसार पारदर्शी ढंग से उपभोग व क्रियान्वयन, बेसिक शिक्षा के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।
खण्ड शिक्षा अधिकारी आंचल सिंह ने समय सारिणी अनुपालन, दीक्षा एप, संदर्शिका उपयोग, गणित किट, विज्ञान किट, लर्निंग कॉर्नर, प्रिंट रिच मटेरियल युक्त कक्षा-कक्ष, पुस्तकालय संचालन, चित्र-चार्ट, कविता पोस्टर, कहानी पोस्टर, शिक्षण योजनाओं, टीएलएम एवं गतिविधि आधारित गुणवत्तापूर्ण सहज-रोचक शिक्षण कार्य तथा बच्चों को कराए गए शिक्षण कार्य एवं दिए गए गृहकार्य की पुस्तिकाओं का सतत् उपयोगी मूल्यांकन हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी विद्यालय अपने-अपने विद्यालयों की अच्छे से समुचित रंगाई-पुताई का कार्य अवश्य पूर्ण कर लेंगे तथा विद्यालय परिसर कक्षा-कक्ष एवं शौचालय आदि की साफ-सफाई-स्वच्छता व जलापूर्ति एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता का विशेष ध्यान रखेंगे।
उपरोक्त बिंदुओं पर एआरपी मनोज पटेल, प्रवीण कुमार, संतोष कुमार श्रीवास्तव ने सकारात्मक, सार्थक, उद्देश्यपरक, फीडबैक आधारित चर्चा करते हुए माह-जनवरी-2026 की मासिक समीक्षा बैठक का समापन किया गया।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here