अमौली,फतेहपुर।सरकार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गांव को जोड़ने वाली सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान के तहत जगह जगह सड़को की मरम्मती करण कर पैचिंग कराई गई प्रत्येक सड़को को जिम्मेदारो ने गड्ढा मुक्त भी दिखा दिया लेकिन हकीकत में आज भी गांव को जोड़ने वाली सड़के गड्ढों में तब्दील है एक ऐसी ही सड़क प्रकाश में आई है जो फतेहपुर जनपद के अमौली विकास खण्ड के अंतर्गत मवई धाम गांव को जोड़ने वाली सड़क के हालात ऐसे है की राहगीरों को पैदल चलना दुश्वार हो गया है।ग्रामीणों का कहना है की गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बीस साल से खस्ता हाल बनी हुई है सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे होने से आय दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।तीन किलो मीटर का सफर 30 मिनट में हो पाता है।प्रसव के लिए एम्बुलेंस सड़क खस्ता हाल के कारण समय पर नहीं पहुंच पाती स्कूल जाने वाले बच्चे जान जोखिम में डाल कर निकलते हैं।इस सड़क को बनवाने के लिए सैकड़ों लिखित शिकायतें जिले के विभागीय अफसरों से कर चुके है लेकिन सड़क के हालात आज भी खराब पड़े है किसी भी जिम्मेदार ने सड़क मरम्मती करण कराने की सुधि नहीं ली है।ग्रामीणों ने राजनीति चमकाने वाले नेताओं प्रतिनिधियों की कार्यों पर नाराजगी जता कर बताया है की सिर्फ चुनाव के समय वोट मांगने के दौरान सड़क बनवाने के वादे तो कर जाते है फिर इनका कोई अता पता नहीं रहता है।सड़क न बनने से ग्रामीणों में भारी रोष है।
देखे वीडियो।




