उन्नाव।जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी गौरांग राठी जी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के दृस्टिगत विधानसभा सदर के बूथ 186 से 190 श्याम कुमारी सेठ में पहुंच कर कार्यों को देखा गया । तथा उपस्थित बीएलओ से मतदाताओं से लिए गए फॉर्म-6 (नाम पंजीकरण),) तथा फॉर्म-8 (सुधार / स्थानांतरण) सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सामने बी एलओ के माध्यम से फार्म 06 और 08 ऑनलाईन भरवाकर देखा तथा उपस्थित मतदाताओं से फीडबैक लिया किस प्रकार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को गति दी जा सकती है । जिलाधिकारी ने उपस्थित मतदाताओं स्थानीय लोंगों को अधिक से अधिक फार्म 06 और फार्म 08 भरवाने में सहयोग किये जाने की अपील किया। जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान में तेजी लाई जाए सभासदों और स्थानीय लोगों के बीच मे पहुँच कर अधिक से अधिक संख्या में फार्म 06 और फार्म 08 भरवाया जाए इस कार्य में कोई भी लापरवाही न हो यह विशेष ध्यान दिया जाए ।
इस अवसर पर अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड़ उपजिलाधिकारी सदर श्री क्षितिज कुमार दुवेदी सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।




