नेशनल हाईवे पर बेकाबू स्कॉर्पियो ने तीन को कुचला, दो की मौत

0
38

फतेहपुर।के नेशनल हाईवे-2 पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है. बेकाबू स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रहे तीन लोगों को कुचल दिया.घायल को कानपुर रेफर किया गया है.पुलिस ने स्कॉर्पियो और चालक को हिरासत में ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

यूपी के फतेहपुर जिले में शनिवार को एक ऐसा दर्दनाक मंजर सामने आया जिसने हर किसी को झकझोर दिया. कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुरादीपुर इलाके में नेशनल हाईवे 2 पर बेकाबू स्कार्पियो ने सड़क पार कर रहे तीन लोगों को कुचल दिया, इस हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया!


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here