चकेरी,कानपुर। मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार कानपुर के द्वारा अंतर-जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम (IDYEP) 2025-26 के तहत सहारनपुर जनपद से आए 37 युवा प्रतिभागियों ने मंगलवार को ऐतिहासिक नगरी बिठूर का व्यापक भ्रमण किया। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी बिठूर की विरासत को करीब से जानने और अनुभव करने का अवसर प्राप्त किया।
इस अवसर पर युवा प्रतिभागियों ने बिठूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिजीत सिंह संगा से मुलाकात की। विधायक ने युवाओं को कानपुर नगर और बिठूर की ऐतिहासिक विशिष्टता, सांस्कृतिक समृद्धि और राष्ट्रीय महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में नाना राव पेशवा के शौर्य और बलिदान की गाथा सुनाकर युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत की।
पावन गंगा तट पर युवा प्रतिभागियों ने गंगा स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया। उन्होंने ‘स्वच्छ भारत, स्वच्छ गंगा’ का संदेश जन-जन तक पहुँचाया और गंगा घाट की सफाई में उत्साहपूर्वक श्रमदान किया।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों को नदी संरक्षण. जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया
ऐतिहासिक विशिष्टता, सांस्कृतिक समृद्धि और राष्ट्रीय महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में नाना राव पेशवा के शौर्य और बलिदान की गाथा सुनाकर युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत की।
पावन गंगा तट पर युवा प्रतिभागियों ने गंगा स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया। उन्होंने ‘स्वच्छ भारत, स्वच्छ गंगा’ का संदेश जन-जन तक पहुँचाया और गंगा घाट की सफाई में उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों को नदी संरक्षण, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
प्रतिभागियों ने नाना राव पेशवा स्मारक पार्क में 1857 के महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को समझा। वाल्मीकि आश्रम में प्राचीन भारतीय संस्कृति, रामायण की महत्ता और महर्षि वाल्मीकि के योगदान से परिचित हुए। सुधांशु आश्रम में योग, ध्यान और आध्यात्मिक मूल्यों की शिक्षा प्राप्त कर आत्मिक शांति का अनुभव किया। इन भ्रमणों से युवाओं में राष्ट्रीय गौरव, सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक जागृति की भावना सुदृढ़ हुई।
देखे फोटो।





