आरआरसी सेंटर में मिला अज्ञात शव, मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की हुई पहचान

0
22

संवाददाता,घाटमपुर।रेउना थाना क्षेत्र के ग्राम मुईया के श्रीनगर स्थित आरआरसी सेंटर (कूड़ेदान गृह) में गुरुवार शाम को हड़कंप मच गया, जब वहां एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।जांच के दौरान पता चला कि मृतक गांव में ही इधर-उधर घूमने वाला एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति था, जो रात्रि के समय सोने के लिए कभी-कभी मुखिया के आरआरसी सेंटर में रुक जाता था। ग्रामीणों ने भी उसकी पहचान इसी व्यक्ति के रूप में की, जो पिछले कई दिनों से गांव में भीख मांगते हुए घूम रहा था।पुलिस ने गांव के लोगों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए कानपुर भेजा है!
थाना रेउना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि आरआरसी सेंटर में एक एक अज्ञात व्यक्ति के शव की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में ग्रामीणों ने बताया है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here