फतेहपुर। में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आकांक्षा टीवीएस की ओर से खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। आयोजन में बिन्दकी के पूर्व विधायक करण सिंह पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर आकांक्षा टीवीएस के प्रोपराइटर एवं समाजसेवी वीरेंद्र सिंह ने मकर संक्रांति के धार्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व दान, पुण्य और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि सूर्य के मकर रेखा में प्रवेश करने के कारण इस पर्व को मकर संक्रांति कहा जाता है तथा इस दिन सुपाच्य भोजन करने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। साथ ही पूर्व विधायक करण सिंह पटेल ने भी लोगों को मकरसंक्रांति की शुभकामनाएं दी। खिचड़ी भोज में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
देखे वीडियो।




