उन्नाव में मकर संक्रांति पर निकली 15वीं साईं शोभायात्रा,सुरेंद्र वर्मा बाबा के नेतृत्व में निकली यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

0
26

उन्नाव।मकर संक्रांति के अवसर पर 15वीं साईं शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया। साईं मंदिर के संस्थापक सुरेंद्र वर्मा ‘बाबा’ के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा का नगर में जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ।

शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण साईं जी का रथ रहा, जिसे श्रद्धालु अपने साथ लेकर चल रहे थे। इसमें कथावाचक आचार्य लंकेश जी महाराज, कथावाचक दिव्या अवस्थी और वृंदावन से पधारे महाराज सुशील जी सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा और भक्तगण शामिल हुए।

यात्रा में राधा-कृष्ण, साईं, भोलेनाथ, राम जी, हनुमान, भारत माता, दुर्गा माता और भूतों की टीम सहित सैकड़ों झांकियां शामिल थीं। इन झांकियों के साथ ढोल-नगाड़ों की टीम ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

हरदोई पुल के पास उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष अमित मिश्रा और उनकी टीम ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके बाद सपा नेता मंजीत यादव और समाजसेवी प्रभात सिन्हा ने भी यात्रा का अभिनंदन किया। हरदोई पुल के आगे सदर विधायक पंकज गुप्ता ने साईं शोभायात्रा का स्वागत करते हुए सुरेंद्र वर्मा ‘बाबा’ को शॉल भेंट की।

गुरुद्वारा के सामने सिख समुदाय के वरिष्ठ सदस्यों ने सुरेंद्र वर्मा का स्वागत किया। आईबीपी चौराहा, बस स्टैंड और बड़ा चौराहा पर राज गारमेंट के मालिक राम जी गुप्ता और सभासद मनोज यादव ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया। समाजसेवी और भजन होटल के मालिक सुमित सोनी ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा ‘भानू’ ने शहर में जोरदार स्वागत किया, जबकि छोटा चौराहा पर व्यापारियों , मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा स्वागत किया गया और लोक नगर मोड़ पर कांग्रेस नेता तन्मय श्रीवास्तव ने टीम के साथ फूल वर्षा कर सुरेंद्र वर्मा का अभिनंदन किया।

यह शोभायात्रा छोटा चौराहा और लोक नगर से होते हुए साईं पुरम चौरा मोड़ स्थित साईं मंदिर पहुंची। मंदिर में भजन-कीर्तन और आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर सौरभ वर्मा, नीरज, केशव, सचिन वर्मा, मानस सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here