लाखों रुपए की लागत से बना सामुदायिक शौचालय मे पड़ा तला,सरकार के धन को पलीता लगाने का कार्य कर रहे हैं यहां के जिम्मेदार पढ़े पूरी ख़बर

0
29

उन्नाव।सामुदायिक शौचालय बना शोपीस सरकार लाखों रुपए खर्च करके प्रत्येक ग्राम पंचायत मे सामुदायिक शौचालय का निर्माण करयावा रही है कि ग्रामीणों को शौच करने के लिए बाहर खुले मे न जाना पड़े लेकिन अधिकांश ग्राम पंचायत मे सामुदायिक शौचालय मे ताला लगा पड़ा हुआ है।
तहसील हसनगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सकतपुर मजरा मुंशीगंज में लाखों रुपए से निर्मित सामुदायिक शौचालय मे ताला पड़ा हुआ है। सरकार के मनसा स्वरूप सामुदायिक शौचालय बनाया गया था कि ग्रामवासीयो को शौच के लिए खुले मे बाहर न जाना पड़े लेकिन यहां का नजारा कुछ उल्टा है सामुदायिक शौचालय में ताला पड़ा हुआ है जिसके कारण यहां के स्थानीय लोग खुले में शौच करने के लिए मजबूर है। ग्राम पंचायत सकतपुर मुंशीगंज मे सरकार के धन को दुरुपयोग करके सरकार को पलीता लगाने का कार्य कर रहे हैं आखिर इस बंद पड़े सामुदायिक शौचालय का क्या होगा और इसका कौन है जिम्मेदार जो इस बंद पड़े सामुदायिक शौचालय का ताला खुलवाए जिससे यहां के स्थानीय लोगों को सुविधा प्राप्त हो सके।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here