नाला निर्माण में हो रही मानक की अनदेखी निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरी 

0
32

बांगरमऊ,उन्नाव।नगर के प्रमुख हरदोई उन्नाव मार्ग पर होने वाले नाला निर्माण में जिम्मेदारों की मिलीभगत से जमकर भ्रष्टाचार उजागर होता दिख रहा है जिसकी बानगी के तौर पर घटिया सामग्री से निर्मित एक नाले की दीवार सटरिंग खुलते ही भरभराकर गिर गई जिसके बाद भ्रष्टाचार छिपाने के लिए कार्यदाई संस्था कर्मियों द्वारा आनन फानन में गिरी दीवार के मलबे को मजदूरों को लगाकर नीचे दबाकर बराबर करा दिया गया ।

ज्ञात हो नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के प्रमुख हरदोई उन्नाव मार्ग पर स्टेशन रोड के निकट से लखनऊ रोड के बीच एक नाले का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है कार्य के शुरुवात में ही अनेकों सभासदों द्वारा इस कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विरोध किया गया किंतु कुछ रसूखदार जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में चल रहा भ्रष्टाचार का खेल बराबर चल रहा है स्थानीय दुकानदारों के अनुसार नाला निर्माण के दौरान बेहद ही घटिया किस्म की निर्माण सामग्री प्रयोग की जा रही है जिससे मंगलवार को शाम पहर अमन बेकरी नामक प्रतिष्ठान के निकट मजदूरों द्वारा सटरिंग खोलते ही एक नवनिर्मित दीवार भरभराकर गिर गई गनीमत रही मजदूर बाल बाल बच गए वही इस घटना के बाद कार्यदाई संस्था कर्मी के निर्देश पर आनन फानन में गिरी हुई दीवार के मलबे से सरिया आदि निकालकर अवशेष मलबे को नाले की निचली सतह में दबा दिया गया किंतु इस दीवार गिरने की घटना ने एक बड़े भ्रष्टाचार की तरफ इशारा कर दिया है।

पालिका के इंजीनियर ने बताया है कि नाला निर्माण के दौरान चार मीटर नाला ढकने के बाद इतना ही नाला खुला रखने का निर्देश दिया गया है ।स्थानीय दुकानदारों का कहना है संपूर्ण नाला ढकने बनाने के लिए सामग्री का पैसा दुकानदारों से लिया जा रहा है।

अब देखना होगा कि इस भ्रष्टाचार पर कुछ प्रभावी कार्यवाही हो पाती है या चंद जनप्रतिनिधि ख़ाऊ कमाऊ नीति अपनाते हुए इसे महज एक हादसा करार देकर भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने में सफल होते है।

वहीं स्थानीय लोग सवाल खड़े कर रहे है कि घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग होने बनते ही दीवार गिर रही है तो यह नाला कुछ वर्ष टिक पाएगा या फिर धन के बंदरबांट से महज कुछ आगामी समय में इस नवनिर्मित नाले का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here