सरसौल,कानपुर। महराजपुर उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना अपने विधानसभा क्षेत्र में अक्सर जनता से सीधे जुड़ने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आज सुबह उनका एक अलग ही रूप देखने को मिला। महराजपुर क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के दौरान वह न केवल एक किसान के घर पहुंचे, बल्कि खुद भैंस का दूध निकाला और उसे पीकर ग्रामीणों का दिल जीत लिया।
क्या है पूरा मामला? बुधवार की सुबह विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना महराजपुर के नरायणपुर और सलेमपुर गांव में मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वॉक के दौरान वह ग्रामीणों से उनकी समस्याओं पर चर्चा कर रहे थे। इसी बीच, नरायणपुर गांव में गुजरते हुए उनकी नजर एक किसान राम सिंह यादव के घर पर पड़ी, जो अपनी भैंस का दूध निकाल रहे थे।
यह दृश्य देखकर सतीश महाना वहां रुक गए। उन्होंने किसान से बात की और खुद भैंस का दूध निकालने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने बाकायदा बैठकर भैंस का दूध निकाला। इतना ही नहीं, उन्होंने उस ताजे दूध को उसी समय पिया भी।
ग्रामीणों में उत्साह अपने विधायक और विधानसभा अध्यक्ष को इस तरह जमीन से जुड़ा देख वहां मौजूद ग्रामीण गदगद हो उठे। महाना के इस सहज व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने किसी बड़े नेता को इतनी सादगी से गांव के परिवेश में ढलते पहली बार देखा है।
विकास कार्यों की सौगात इस अनौपचारिक मुलाकात के साथ-साथ विकास की बातें भी हुईं। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद सतीश महाना ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए।
देखे फोटो।





