मंसूरी यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बांगरमऊ में लोगों से मिलकर जाना उनका हाल-चाल

0
41

उन्नाव।मंसूरी यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रज्जाक मंसूरी ने बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में लोगों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। उसके बाद बांगरमऊ तहसील के अधिवक्ताओं से मिलकर उन्होंने अधिवक्ताओं का हाल चाल जाना।
बांगरमऊ विधानसभा के गांव में पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत किया गया। बांगरमऊ तहसील में अधिवक्ताओं से मिलकर उन्होंने कहा कि वह अधिवक्ताओं के हित की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे इस मौके पर उन्होंने कहा की गरीब बेसहारा और मजबूरों की लड़ाई वह हमेशा लड़ते रहेंगे उन्होंने कहा कि गरीब किसानों जमीनों पर कुछ दबंग भू माफिया कब्जा कर रहे हैं उन भूमाफियाओं से किसानों की जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। गरीब किसान और मजबूर की बेटियों के लिए वह हर संभव मदद का प्रयास करेंगे।विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तमाम गरीबों को पट्टे कर दिए गए लेकिन आज तक उन लोगों को कब्जा नहीं मिला है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत उन सभी पात्र लोगों को उनके सरकारी भूमि पर हुए पट्टे पर कब्जा दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा प्रशासन की दोहरी न्याय व्यवस्था को समाप्त कर गरीबों को उनका हक दिलाया जाएगा।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here