सर्व समाज के उत्थान लिए पूर्व मुख्यमंत्री ने किए अनेकों कार्य – उत्तम लोधी

0
43

पुरवा,उन्नाव।सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल पद्म विभूषण बाबू कल्याण सिंह लोधी उपाख्य बाबू जी की 94 वी जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। वीरांगना महारानी अवन्तीबाई लोधी प्रेरणा स्थल पर हुए आयोजन में भाजपा नेताओं ने चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया।पूर्व प्रत्याशी भाजपा उत्तम चंद्र लोधी ने कहा जो सबके कल्याण की कामना लेकर जीवन भर जिया भारत मां की सेवा की ऐसे महान नेता का जन्म दिन मनाना हमें गौरवान्वित करता है।
पुरवा में हुए जन्मोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद वर्मा ने कई संस्मरण सुनाए उन्होंने कहा बाबू जी ने सबके कल्याण की सोच रखते थे राम मंदिर निर्माण उनका सपना था उन्होंने सरकार से त्याग पत्र देना स्वीकार किया मगर झूठ नहीं बोला।के के वर्मा ने बाबू जी के जीवन से सीखते रहने की सलाह दी जन्मोत्सव समारोह में योगेन्द्र द्विवेदी ,अधिवक्ता राम विशुन , अयोध्या प्रसाद निषाद ,मोतीलाल लोधी ,रमेश लोधी ,सर्वेश लोधी ,कुलदीप अवस्थी ,रामचन्द्र लोधी,विजय लोधी,जितेंद्र लोधी, पुरुषोत्तम लोधी,कुलदीप लोधी, डॉ बीनू लोधी, डॉ अनिल लोधी, सुरेश द्विवेदी,निखिल लोधी,रमाकांत कोटेदार,अंकित साहू,यज्ञ प्रकाश साहू,अमर नाथ यादव,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here