उन्नाव।पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सुप्रीम कोर्ट से जमानत निलम्बित होने के बाद उनके समर्थकों में निराशा का माहौल है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद बांगरमऊ के पूर्व अध्यक्ष इजहार खान उर्फ गुड्डू ने अजमेर शरीफ पहुंचकर विश्वविख्यात सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर मत्था टेका। उन्होंने कुलदीप सिंह सेंगर को निर्दोष बताते हुए उनकी शीघ्र रिहाई के लिए दुआ मांगी।
दरगाह परिसर में चादरपोशी करने के बाद वहां के सज्जादानशीन सूफी सय्यद कुतूबुद्दीन ” सखी ” को अर्जी देकर इजहार खान ने कहा कि अदालत को गुमराह करके भले ही कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी साबित करने का प्रयास किया जा रहा हो। किंतु वह निर्दोष है। उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह सेंगर को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है और अब उन्हें इसी दर से न्याय मिलेगा। तभी बेटी ऐश्वर्या के आंसुओं का हिसाब होगा। उन्होंने यह भी कहा कि ख्वाजा साहब की दरगाह से कोई खाली हाथ नहीं लौटता और उन्हें विश्वास है कि जल्द ही कुलदीप सिंह सेंगर निर्दोष साबित होंगे। अजमेर में दुआ के दौरान उनके साथ कुछ समर्थक भी मौजूद रहे। जिन्होंने एक स्वर में रिहाई की कामना की। क्षेत्र में इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। समर्थकों का कहना है कि वे हर स्तर पर न्याय की लड़ाई लड़ते रहेंगे और अपने नेता के साथ खड़े रहेंगे।
देखें फोटो।





