मुख्यमंत्री की चेतावनी हवाई खाद की कालाबाजारी जारी

0
28

असोहा, उन्नाव।मुख्यमंत्री योगी जी ने अभी हाल ही में कहां था कि खाद की कालाबाजारी करने वालो के खिलाफ शक्त कार्यवाही की जाएं, लेकिन हकीकत यह है कि उनकी चेतावनी का कालाबाजारियो पर जरा
भी भय नहीं है और खुलेआम काला बाजारी जारी है, इफको की खाद भले ही समितियों में न हो लेकिन इफको के लाइसेंस दुकादारो के पास यह खाद उपलब्ध है जो सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से दो गुना रेट पर इफको की यूरिया बेच रहे हैं और किसानों को ठग रहे है, असोहा ब्लाक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कांथा का इफको का लाइसेंस होल्डर इस यूरिया खाद की बोरी चार सौ से लेकर पांच सौ रूपए तक बेच रहा है वह भी खुलेआम। आज कांथा के कई किसानों ने बताया कि यह दुकान दार कहता है कि जिसकी गर्ज हो वह खाद ले जाओ नहीं तो भाग जाओ।गौर रहे कि कांथा और इसके मजरो में कोई सहकारी समिति है ही नहीं इसलिए यह दुकानदार मनमानी पर उतारू है,इसके अलावा ब्लाक के गांव सहरावां, कालूखेड़ा चंदनखेड़ा,आदि गांवों में भी इफकोके लाइसेंसी दुकानदार यूरिया कीकाला बाजारी करके किसानों सेडेढ़ से दो गुना तक खाद बेच रहे है हैरत की बात तो यह है कि इससे संबंधित सरकारी अधिकारी
इस कालाबाजारियो पर मेहरबान है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here