ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन उन्नाव का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

0
31

उन्नाव।आज दिनांक 4 जनवरी 2026 को ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा उन्नाव का द्विवार्षिक अधिवेशन विकास भवन सभागार उन्नाव में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समय 12 बजे प्रारंभ हुआ। बैठक में सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) के पद पर पदोन्नति प्राप्त श्री रूपेश श्रीवास्तव, श्री सुरेन्द्र कुमार तथा श्री विभय श्रीवास्तव का सम्मान संरक्षक श्री शशिकांत अवस्थी द्वारा किया गया। बैठक में श्री श्रीकांत त्रिवेदी, श्री रामप्रसाद तथा श्री मनोज कुमार सहायक विकास अधिकारी ने बैठक का संचालन किया। बैठक में श्री शिव दत्त तिवारी को अध्यक्ष, श्री धीरेंद्र रावत को मंत्री तथा श्री सुमित मिश्रा को प्रांतीय प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित किया गया। बैठक में नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारी श्री अभिषेक वर्मा, हेमंत चक्रवर्ती, स्वप्निल सिंह, दीपांशु यादव तथा शिवबरन सिंह यादव का सभी साथियों से परिचय कराया गया। महिला साथियों श्रीमती पल्लवी शुक्ला, शालिनी देवी, शिल्पी यादव,आमरा इलियास, ज्योत्सना त्रिपाठी, स्वप्निल सिंह, गरिमा शुक्ला का सम्मान श्रीमती कविता गौतम ने किया। बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने विभागीय समस्याओं तथा उत्पीड़न पर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here