बांगरमऊ,उन्नाव।लखनऊ से कन्नौज जाते समय समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का क्षेत्र में स्थानीय सपा नेताओं द्वारा एक्सप्रेस-वे पर रोककर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को महात्मा बुद्ध का चित्र भेटकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि पार्टी की मजबूती का आधार मतदाता सूची है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नए मतदाताओं को जोड़ने का अभियान तेज करें। साथ ही हर बूथ को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से संगठनात्मक तैयारी में जुट जाना आवश्यक है। सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील खान नदवी ने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीबों, किसानों, युवाओं और अल्पसंख्यकों की आवाज है और जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री मुनीर आलम खान भी प्रदेश अध्यक्ष के साथ मौजूद रहे। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव संजीव त्रिवेदी, अरकान सिद्दीकी, दाऊद खान व रुम्मान सिद्दीकी रीनू रहे। जिनके साथ तमाम सपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
देखें फोटो।





