नववर्ष के उपलक्ष्य पर कालूखेड़ा में माता भुइयां देवी मंदिर पर हुआ विशाल भंडारा

0
35

असोहा,उन्नाव।क्षेत्र के कालूखेड़ा में कल गुरुवार को नववर्ष के प्रथम दिवस पर सुबह 10 बजे से देर रात तक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ भण्डारा आयोजक प्रधान उत्कर्ष दीक्षित भोलू ने बताया कि यह भण्डारा भुइयां देवी मंदिर कालूखेड़ा में 10 वर्षो से अनवरत होता आ रहा है भण्डारे के आयोजन में गाँव के सभी लोग सम्लित होकर इस आयोजन को सफल बनाते है सर्व प्रथम माता भुइयां देवी के मंदिर पर हवन पूजन कर कन्या भोज के बाद भण्डारे की शुरुआत होती है भण्डारा आयोजक उत्कर्ष दीक्षित का गाँव वासियो ने माला पहनाकर राम दरवार का चित्र देकर सम्मानित किया इस कार्यक्रम में सपा नेता पवन मिश्रा, भाजपा नेता उत्तम चन्द लोधी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीटू बाजपेयी,पूर्व प्रधान सुधीर त्रिपाठी, सतीश त्रिपाठी,मनोज त्रिपाठी “गुड्डन”,शंकर दयाल दुबे, पूर्व प्रधान जटा गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह,विनोद त्रिपाठी, राज बहादुर, धुंनर गुप्ता,रजोल रावत,राजू शुक्ला, सुनील गुप्ता,सहित सैकड़ों लोगों ने सम्मिलित होकर माता के दर्शन कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here