बांगरमऊ उन्नाव।मौजूदा ग्राम प्रधान सहित 18 अन्य मतदाताओं के नाम निर्वाचन सूची से पृथक होने से आक्रोशित दर्जनों ग्रामीणों द्वारा बी एल ओ को पद से हटाने व वोट सुरक्षित करने की मांग की गई है।
बांगरमऊ तहसील की ग्राम पंचायत रानीपुर ग्रांट के वर्तमान ग्राम प्रधान रामकिशोर ने उपजिला निर्वाचन अधिकारी के नाम पत्र देकर कहा है कि उनके यहां तैनात बी एल ओ कर्मचारी ने उनका स्वयं का तथा 18 अन्य जीवित लोगों के नाम मतदाता सूची से पृथक कर दिए इस संबंध में जब उन्होंने इसके संबंध में बी एल ओ कर्मचारी से संपर्क किया गया तो उसने एक अन्य साथी के साथ उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जानमाल की धमकी दी गई है। आहत ग्राम प्रधान से साक्ष्यों को उपलब्ध कराए हुए उपजिला निर्वाचन अधिकारी से बी एल ओ कर्मचारी को हटाने के साथ ही जानमाल व वोट सुरक्षा की मांग की गई है।




